मैं नीतीश कुमार…सुशासन बाबू ने 10वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

0 192

पटना: पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में हो रहे भव्य समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

वहीं डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली। बतौर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 8, भाजपा के 14 और लोजपा (आर) से 2, रालोमो और हम के 1-1 मंत्री होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.