गौतम बुद्ध नगर में महिला आयोग की जनसुनवाई, 12 मामलों का तत्काल संज्ञान

महिला सुरक्षा और कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0 182

गौतम बुद्ध नगर: गौतम बुद्ध नगर के डीएम वॉर रूम से एक अहम बैठक आयोजित की गई। जहां उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.विकास भवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ महिलाओं की समस्याओं की सीधे जनसुनवाई की गई। इस दौरान 12 महिलाओं की शिकायतों को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए. तो वहीं सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिला शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लें, और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित हो,यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

इस बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, एसीपी प्रंशाली गंगवार, डीपीओ तरुण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला हितों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचना चाहिए।

इस बैठक के बाद डॉ. मीनाक्षी भराला ने जिले के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की कार्यकत्रियों से बातचीत की। इसके बाद जिला कारागार कासना पहुंचकर महिला बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की यह पहल महिलाओं की आवाज़ को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जहां न सिर्फ सुनी गई शिकायतें, बल्कि मौके पर समाधान के भी निर्देश दिए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.