जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, 23 अस्पतालों और 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण को मिली मंजूरी

0 37

गौतमबुद्धनगर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नैदानिक संस्थानों के रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण एवं उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने समिति को जिले में संचालित अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और हाल ही में किए गए निरीक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी समिति के समक्ष रखा।

नियमों के शत-प्रतिशत पालन के दिए निर्देश

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को निर्धारित मानकों एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण जारी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने को कहा।

23 अस्पताल और 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नवीनीकरण स्वीकृत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि समिति के समक्ष प्रस्तुत सभी मामलों पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर 23 अस्पतालों के नवीनीकरण तथा 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी हुई चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों के सुचारु संचालन, नियमों के प्रभावी अनुपालन और निरीक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. चंदन सोनी, अग्निशमन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.