गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने रोड पर पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर

0 274

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में एक तेज़ रफ़्तार थार की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। कैमरे में कैद हुई यह दुर्घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में थार ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रही है कि महिला सड़क किनारे से पैदल जा रही थी, तभी तेज़ रफ़्तार से आ रही एक थार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वह गाड़ी के बोनट पर गिर गई।

पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। थार और उसके चालक दोनों का पता लगाने के प्रयास जारी है। हालांकि महिला के परिवार ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई शुरू करने से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि वे स्वतंत्र रूप से तलाश कर रहे हैं। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.