शामली में पति ने ही पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया था शव

0 383

शामली। जनपद के पंसारियान मोहल्ले में महिला रीता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पति ने ही अवैध संबंधों के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। आरोप है कि पत्नी ने परिवार के चार सदस्यों को भी जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का भी प्रयास किया था। मगर किसी तरह सभी बच गए थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

दरअसल, 16 फरवरी की सुबह पंसारियान मोहल्ले में महिला (34) साल की रीता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। महिला के दोनों हाथ और पैर भी बांधे गए थे। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था। एएसपी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री ने बताया कि आरोपी पति राकेश ने ही पत्नी रीता की हत्या की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी के पड़ोस के ही युवक से अवैध संबंध थे। वह अक्सर दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करता था। मगर पत्नी नहीं मानती थी।

11 फरवरी को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार दिया था। आरोप है कि प्रेमी की मौत के बाद पत्नी गम में रहने लगी थी और कहा था कि वह तुम्हारी हत्या करेगी। आरोप है कि 13 फरवरी को पत्नी ने जहरीले पदार्थ की शीशी मुझे और तीन बच्चों को पिला दी थी मगर समय पर डाक्टर से इलाज मिलने के कारण चारों की जान बच गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.