पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की बिगड़ी तबीयत

0 282

नेशनल डेस्कः पटना से दिल्ली जा रहे विमान में सवार एक यात्री की ताबियत बिगड़ने पर विमान की चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। यात्री की हालत को देखते हुए उसकी यात्रा को रोक दिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके चलते विभाग करीब दो घंटे बाद उड़ान भर सका।

इंडिगो एयरलाइंस का विमान संख्या 6 ई-2303 मंगलवार को पटना से दिल्ली जा रहा था। विमान में सवार यात्री मोहम्मद शब्बीर रहमान की तबियत अचानक खराब हो गई। विमान के पायलट ने यात्री की हालत को देखते हुए एयर ट्राफिक कंट्रोल लखनऊ से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

अनुमति मिलने के बाद विमान दोपहर 2:45 बजे उतरा तो एयरपोर्ट पर तैनात डाक्टरों ने जांच की। यात्री का ब्लड प्रेशर कम था वहीं कमजोरी और शरीर में पानी की कमी मिली। यात्री को अपोलो मेडिक्स में भर्ती कराया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.