जर्मनी के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, अब तक 7 की मौत की सूचना, कई घायल

0 76

बर्लिन: जर्मनी के एक चर्च में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 7 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है, वहीं 8 जख्मी बताए जा रहे हैं। यह फायरिंग गुरुवार (09 मार्च) की रात 9 बजे हैम्बर्ग में हुई। मृतकों की तादाद की आधिकारिक तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, हमलावर की शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो पाई है। उसके मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 9:15 बजे हैम्बर्ग के यहोवा स्थित किंगडम हॉल में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुँची पुलिस को कई जख्मी मिले जिन्हें गोली लगी हुई थी। घायलों को फौरी तौर पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की तादाद 7 बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से किसी प्रकार का अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया है।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद किसी के भागने के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि हमलावर या तो मारे गए लोगों में शामिल है या फिर अभी इमारत में अब भी कहीं छिपा हुआ है। पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमला क्यों किया गया यह फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जाँच के आधार पर पता चला है कि चर्च में गुरुवार शाम चर्च में को कोई कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.