तकनीकी खामियों से अटका किसानों का मुआवजे जल्द रिलीज करने के निर्देश

0 35

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश का युवा हो, गरीब व्यक्ति या फिर किसान हो उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में विश्वास रखते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला फतेहाबाद के रतिया की विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में उन किसानों का मुआवजा रिलीज करने के निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए जो तकनीकी खामियों के कारण अटके हुए थे।

मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि भाजपा की सरकार कांग्रेस की तरह मुआवजा लटकाने वाली सरकार नहीं बल्कि तुरंत मुआवजा देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री ने 2022 में गुलाबी सुंडी और 2023 में घग्घर नदी में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का तकनीकी खामियों के कारण अटका मुआवजा जांच करके देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। विजय संकल्प रैली के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी फसलों का निरीक्षण करने आस-पास के खेतों में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नायब सैनी ने लहलाते खेतों को देखते हुए कहा कि हमारे किसान भाइयों की मेहनत की फसल पक कर तैयार है और हरियाणा सरकार भी समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए तैयार है। नायब सैनी ने कहा कि किसानों की फसल खरीदने के लिए मंडियों में तैयारियां पूरी हैं। 72 घंटों के अंदर किसानों की मेहनत का पैसा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराना भाजपा सरकार का संकल्प है। लहलाते खेतों से गदगद नायब सैनी ने मां अन्नपूर्णा का धन्यवाद किया और प्रार्थना की मां अन्नपूर्णा का हरियाणा पर सदैव कृपा बनी रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.