कलियुगी बाप ने बेटी को ही बना डाला हवस का शिकार, शादी के बाद भी करता रहा रेप

0 446

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक कलयुगी बाप ने अपने बेटी को हवस का शिकार बना डाला। यहां तक कि बेटी की शादी होने के बाद भी बाप उसके साथ बलात्कार करता रहा। मां ने जब पिता के मोबाइल पर बेटी के साथ अश्लील तस्वीर देखी, तब ये मामला उजागर हुआ। अब पीड़िता ने पिता के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना कोतवाली नगर के मोहल्ला पीपल अड्डा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 7 भाई बहन है। आरोप है कि कुछ दिन पहले पिता ने मां को पीटा था। इस दौरान मां के हाथ पिता का मोबाइल लग गया। जिसमें बेटी के साथ पिता की अश्लील तस्वीरें मौजूद थी। ये देखकर मां ने बेटी को ससुराल से बुलाकर पूरी बात पूछी। इस पर बेटी ने बताया कि शादी से पहले भी कई बार पिता ने बलात्कार करने की कोशिश की है। शादी के बाद दो बार जबरन धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि पिता ने बलात्कार किया और किसी से न बताने की धमकी दी। कहा कि यदि किसी से कहा तो हत्या कर दी जाएगी। वहीं पीड़िता की तरफ से दी गई शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.