पुणे के IT इंजीनियर ने कंपनी की 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पिता से मांगी माफी

0 659

पुणे: पुणे के हिंजेवाड़ी आईटी हब में एक 23 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीयूष अशोक कवाडे ने ऑफिस मीटिंग के तुरंत बाद एटलस कंपनी की इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना सोमवार की सुबह 10 बजे हुई, जिससे पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, पीयूष सीने में दर्द की शिकायत के बाद मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए। वह आराम करने की बात कहकर बाहर निकले। कुछ ही मिनटों में पीयूष मृत पाए गए।

जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पीयूष ने अपने पिता से इस आत्मघाती कदम के लिए माफी मांगी है। पीयूष ने कथित तौर पर यह भी कहा है कि वह जीवन के हर पहलू में असफल रहा है। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या पीयूष काम के दबाव में था या फिर किसी निजी समस्या से जूझ रहा था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.