दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, जानें आज के मौसम का हाल

0 152

नई दिल्ली: मानसून जा चुका है इसके बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। भारत के अलग-अलग इलाकों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां दक्षिण भारत (North India) के राज्यों में बारिश (rain) हो रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (snowing) हो रही है। इसी कारण उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ता जा रहा है।मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज यानी मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। दिल्ली, पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से देश के अन्य इलाकों में भी इसका असर दिख रहा है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है। यहां ठंड बढ़ती जा रही है। बिहार और यूपी में बीते दो दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है और सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.