जगदीप धनखड़ ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी

0 547

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है और इसके साथ ही भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इस जीत की बधाई उन्हें पूरा देश दे रहा है। साथ ही भाजपा के नेता भी इस जीत की बधाई उनसे मुलाकात करके उन्हें दे रहे हैं।

बता दें, आज भाजपा के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी है। यह मुलाकात मुर्मू के आवास पर समपन्न हुई है। इस मुलाकात के दौरान जगदीप धनखड़ के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.