जापान ने लाखों लोगों से की पानी का कम इस्तेमाल करने की अपील, जानें वजह

0 291

नई दिल्ली : जापान में एक ट्रक ड्राइवर को गड्डे से निकालने के लिए अभियान जारी है, लेकिन इस कार्रवाई में सीवेज के पानी की रिसाव के कारण परेशानी न हो इसलिए जापानी अधिकारियों ने 1.2 मिलियन लोगों से नहाने और कपड़े धोने के लिए कम से कम पानी का उपयोग करने की अपील की है. यह गड्डा मंगलवार (28 जनवरी) को सुबह के सबसे व्यस्त समय के दौरान याशियों के सड़क में अचानक खुल गया और एक ट्रक उसमें समा गया. गड्डे के आसपास की जमीन के अस्थिर होने और एक बड़े गड्डे के उभरने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही है. इसके अलावा गड्डे में पानी का रिस रहा है.

साइतामा प्रीफेक्चर के एक अधिकारी ने गुरुवार (30 जनवरी) को एएफपी से कहा, “हमारी प्राथमिकता ट्रक ड्राइवर की जान बचाना है, इसलिए हम लोगों से नहाने और कपड़े धोने जैसे पानी के अनावश्यक उपयोग से बचने की अपील कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “शौचालय के उपयोग करने से बचना मुश्किल है, लेकिन हम लोगों से जितना हो सके कम पानी इस्तेमाल करने की गुजारिश कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, प्रीफेक्चर ने करीब 1.2 मिलियन लोगों को एक बयान भेजा है, जिसमें प्रीफेक्चर ने उनसे अनुरोध किया है कि “पानी के प्रदूषित होने के कारण सीवेज का अधिक उपयोग न करें क्योंकि यह ओवरफ्लो हो सकता है. इसके अलावा क्योंकि बचाव कार्य में समस्याएं आ रही हैं, इस कारण सीवेज सिस्टम को बहाल करने में समय लग सकता है.” बुधवार (29 जनवरी, 2025) को इलाके से कुछ गंदा पानी एक पास की नदी में छोड़ा गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.