दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जेपी नड्डा ने की मुलाकात

0 280

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के निमंत्रण पर दिल्ली आए दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर रहे हैं। ‘भाजपा को जानें’ अभियान के अंतर्गत पार्टी के वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम के तहत यह अहम मुलाकात हो रही है।

इस अभियान के तहत भाजपा दुनिया भर के देशों में काम कर रही मजबूत और महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों को भारत यात्रा पर आमंत्रित करती है और उनके साथ राजनीतिक दलों के कामकाज को लेकर विचार विमर्श करती है और विचारों का आदान प्रदान करती है। इन बैठकों के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा दूसरे देशों से आए नेताओं को भाजपा के इतिहास, संघर्ष, विचारधारा और भाजपा सरकारों की उपलब्धियों की जानकारियां भी देते हैं।

आपको बता दें कि भाजपा के निमंत्रण पर दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी – अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर सोमवार को ही राजधानी दिल्ली पहुंचा है।

भारत यात्रा पर आए दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के महासचिव फिकिले मबालुला, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं आईआर और सहयोग के उप मंत्री एल्विन बोट्स, पार्टी के उप अभियान नेता चेसलिन एडवर्ड मोस्टर और पार्टी महासचिव कार्यालय के कार्यालय प्रमुख फिलिप मुसेकवा शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.