कर्नाटक चुनाव: हेलीकाप्टर-फ्लाइट तैयार, रिसॉर्ट बुक! जीत की खुशबू मिलते ही विधायकों की घेराबंदी में जुटी कांग्रेस

0 69

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज निर्णायक दिन है। हालांकि, कांग्रेस सुबह से ही रुझानों में बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस आसानी से बहुमत का आंकड़ा छूती दिखाई दे रही है। इसी बीच कांग्रेस ने सभी विधायकों को बेंगलुरु तलब किया है। सूत्रों का कहना है कि बेंगलुरु में एक रेसॉर्ट बुक किया गया है। यहां पर तमाम विधायकों को तबतक छिपाकर रखने की योजना है, जब तक सरकार गठन का पूरा प्लान नहीं बन जाता। हालाँकि, कर्नाटक में सीएम डीके शिवकुमार होंगे या सिद्धारमैया, इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि हाईकमान से चर्चा के बाद कांग्रेस कर्नाटक में सीएम फेस की घोषणा करेगी।

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वॉटर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन किया। मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ हुई और इसके फ़ौरन बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जश्न मनाते हुए देखा गया, उन्होंने पार्टी मुख्यालय में ढोल और नगाड़ों के साथ डांस किया। यहाँ, प्रियंका वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीर भी रखी हुई दिखी, जिसपर फ्यूचर स्टार लिखा हुआ था। यानी, सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका के बाद अब रेहान वाड्रा कांग्रेस्सियों का नेतृत्व करेंगे।

वहीं, बताया जा रहा है कि, कांग्रेस ने विधायकों को छिपाने के लिए ईगलटन रिजॉर्ट बुक किया है। जीतने वाले उम्मीदवारों को कांग्रेस रिजॉर्ट में शिफ्ट करेगी। कांग्रेस को डर है कि अगर पार्टी कुछ सीटों से चूकती है, तो भाजपा उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर सकती है। इसे लेकर कांग्रेस डरी हुई है और सभी विधायकों को रिसॉर्ट में लॉक करने की प्लानिंग है, ताकि वो किसी के संपर्क में न आ सकें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.