Weather Update: जानें भारत में कैसा रहा आज के मौसम का मिजाज

0 334

Weather Update: भारत में मौसम का हाल बेहाल है। कहीं गर्मी का साया है, तो कहीं बारिश ने कहर ढाया है। इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश में तो ओलावृष्टि हुई भी हुई है। जिससे काफी नुकसान भी हो गया है। बदलते मौसम की वजह से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, लगभग पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां गुरुवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर के अलावा बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री, जैसलमेर और फलौदी में 44.8 डिग्री, चूरू, चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 44.1 डिग्री, लूणकरणसर में 43.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, माउंट आबू और पाली को छोड़कर राज्य में लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

ऐसे में अब जानकारी मिली कि 20 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इसमें कहा गया है कि 18-19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के मौसम के बारे में बात करें तो यहां के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजधानी शिमला में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मौसम विभाग की मानें तो 18 और 19 अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है। वहीं, इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.