लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में किए गए भर्ती

0 261

नई दिल्ली: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अचानक से तबीयत खराब हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उन्हें देख रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे नियमित जांच के लिए अस्पताल गए हैं तो वही कुछ में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब हुई है।

अब जानकारी के लिए बता दें कि लालू प्रसाद यादव कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कुछ महीने पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। बढ़ती उम्र की वजह से वे कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय भी नहीं दिखते हैं। इससे पहले भी वे अस्पताल में ऐसे ही भर्ती हो चुके हैं। अभी के लिए लालू के परिवार सदस्य उनके पास अस्पताल में मौजूद हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.