Loksabha Election Result: शुरुआती रुझान में NDA 279 और I.N.D.I.A. 218 सीटों पर आगे

0 303

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम चरण में है और मंगलवार सुबह लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई। शुरुआती रुझान में NDA 279 और I.N.D.I.A. 218 सीटों पर आगे चल रहा है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। देश में कौनसी सरकार बनेगी, इसकी स्थिति अगले चार घंटे में लगभग साफ हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.