प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, हंगामा, पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

0 332

यूपी के शाहजहांपुर एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। थाना पुवायां क्षेत्र के गंगसरा गांव में शुक्रवार की देर शाम प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब करनापुर का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवक गांव में स्थित एक किराने की दुकान पर खड़ा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक को सूचना पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना पुवायां क्षेत्र के गंगसरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। वहां कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि हंगामा शुरू हो गया। हंगामे पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया। इस बीच घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। लोगों ने प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को मामले की जानकारी के लिए कोतवाली बुलाया। हालांकि, एक पक्ष कोतवाली पहुंच गया, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया।

ये भी पढ़ें:शाहजहांपुर में होमगार्ड ने एक्स गर्लफ्रेंड को ईंट से कूचकर मार डाला
कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक को पकड़ लिया गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.