हैदराबाद की खास लोकसभा सीट को लेकर माधवी लता का दावा- ‘ हम इस सीट से जीतेंगे’

0 321

नई दिल्ली: चुनाव के बाद नतीजों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। इसी बीच तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने अपनी जीत का दावा किया है। वे इस खास सीट के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं। पूरे देशभर में जिन्होंने भी भाजपा को वोट दिया, वे सभी खासकर इस विशेष सीट के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। हम जीतेंगे और हैदराबाद की लोकसभा सीट पर न्याय लाएंगे।”

बता दें कि हैदराबाद की सीट पर यह मुकाबला एक लंबे समय के आरएसएस कार्यकर्ता बनाम एक प्रमुख मुस्लिम नेता के बीच है। साल 2004 से इस सीट से ओवैसी जीत हासिल कर रहे हैं। बीते लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने 3 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थीं। देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदानों पर बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी ने दो कार्यकालों में देश के लिए जबरदस्त काम किए। उन्होंने केवल काम नहीं किया, बल्कि लोगों के दिलों में मोदी का परिवार एक खुबसूरत ऑटोग्राफ भी छोड़ा।”

माधवी लता ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पूरा देश आज 400 पार के लिए प्रार्थना कर रहा होगा। इन आशीर्वाद के साथ ही हम हैदराबाद सीट जीतेंगे और देश में सकारात्कमता की आंधी आएगी।” एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी हैदराबाद में पार्टी कार्यालय में पहुंचे, क्योंकि पार्टी के काउंटिंग एजेंटों को दूसरे काउंटिंग केंद्रों पर भेज दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.