मलाइका अरोड़ा ने दूसरी शादी से उठाया पर्दा, कहा- ‘कुछ चीजें सरप्राइज ही अच्छी लगती है’

0 444

Malaika Arora On Second Marriage: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका काफी समय से एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में है। कपल ने अपने रिश्ते की आॅफिशियल अनाउसमेंट भी कर दी है। वही अब कपल की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही है। इस बारें में जब मलाइका से बात की गई तो मलाइका ने बताया कि इस बारें में अभी उन्होंने कुछ सोचा नहीं है।

जाहिर है कि मलाइका ने पहली शादी अरबाज खान से की थी। शादी के 18 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया था। वही इसके बाद से ही मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के चर्चे बॉलीवुड में जोरो शोरों से है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने दूसरी शादी के बारें में मलाइका ने कहा कि “बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है. मैं प्यार में विश्वास करती हूं… लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं…सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है”।

मलाइका ने आगे कहा, “जब मैं बहुत छोटा थी, तो किसी ने मुझसे कहा कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है…आप बीज बोते हैं और आपको इसे विकसित होने के लिए पानी देना पड़ता है…इसलिए रिश्ता अलग नहीं है. इसमें आप शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते…एक दूसरे को समझना और उसकी सराहना करना बेहद जरूरी है…और हम अक्सर ऐसा करना भूल जाते हैं…।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.