गाजियाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा: फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 3 की मौके पर ही मौत, कई लोग घायल

0 262

गाजियाबाद: दिल्ली करीब बसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जिले के एसीपी ज्ञान प्रकाश ने बताया- “आज इस फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई।” आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में…

कई लोग घायल भी
गाजियाबाद के ACP ज्ञान प्रकाश राय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में स्थित फैक्ट्री में बॉयलर फटने की ये घटना शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ACP ज्ञान प्रकाश ने कहा है कि इस हादसे के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.