जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लगी भीषण आग, कई घर और फैक्ट्री आग की चपेट में

0 404

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भीषण आग लग गई, जिसमें कई घर चपेट में आ गए और और एक फैक्ट्री को भी आग अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई।

बारामूला के कनली बाग बाबा रेशी रोड पर भीषण आग ने कई घरों और एक फर्नीचर फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रविवार को देर रात लगी और इसने दो मकानों और एक कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.