गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को मिली जमानत

0 563

लखीमपुर हिंसा केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने आज जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार उनके एक सहयोगी को भी ज़मानत मिल गयी है। इस मामले पर सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी। आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आशीष को जमानत दे दी। आशीष मिश्र कल तक जेल से बाहर आ सकते हैं। इस केस में यूपी सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष को मुख्य आरोपी बताया था। इस घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गयी थी।

लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.