उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में मोबाइल प्रतिबंधित

0 227

उज्जैन, । मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। भस्म आरती में मौजूद रहने वाले पुजारियों के संदर्भ में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। पिछले काफी दिनों से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रील बनाने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद से मोबाइल के ले जाने पर रोक लगाए जाने की मांग उठ रही थी।

मंदिर समिति के सुरक्षा अधिकारी जयंत सिंह राठौड़ ने बताया है कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दौरान मोबाइल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। 23 जनवरी से यह नियम लागू होगा। उन्होने बताया है कि श्रद्धालुओं से मोबाइल मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही जमा करवा लिए जाएगा और लौटते वक्त दिए गए टोकन नंबर में माध्यम से मोबाइल लौटा दिया जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि मंदिर के पुजारी और सुरक्षाकर्मियाें के लिए क्या व्यवस्था रहेगी, इस पर उन्होने कहा कि हालांकि मंदिर के सुरक्षा कर्मियों और पुजारी, पुरोहितों के लिए ये निर्णय अभी लागू नहीं है। ज्ञात हो कि बीते दिनों मंदिर परिसर व महाकाल लोक में युवतियों द्वारा बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाई गई थी। उसके बाद वायरल रील्स से काफी विवाद हुआ था। उसी के चलते यह फैसला लिया जा रहा है।

मंदिर परिसर में मोबाइल पर रोक लगाए जाने के पूर्व में भी फैसले हो चुके है मगर वहां आने जाने वाले लोग मोबाइल प्रवेश की सूचना होने का बहाना करके ले जाते हैं। उसका दुरुपयोग कर रील्स बनाते है। मंदिर के पुजारियों द्वारा महाकाल के श्रृंगार की तस्वीर और वीडियो शेयर किए जाते है। पुजारी ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि उनसे जुड़े हजारों लोगों तक महाकाल की आरती व श्रृंगार की जानकारी आसानी से पहुंच सके। इसके चलते अभी पुजारियों के मोबाइल के संदर्भ में कोई फैसला नहीं हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.