मनी अल्फा 360° समिट 2026 का भव्य आगाज, ग्रेटर नोएडा में भारत के वित्तीय भविष्य पर हुई मंथन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और निवेश पर केंद्रित रहा उद्घाटन सत्र

0 33

ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में बहुप्रतीक्षित मनी अल्फा 360° समिट 2026 का आज भव्य उद्घाटन हुआ। यह समिट भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक नई दिशा देने वाला भविष्य-केंद्रित मंच बनकर उभर रहा है, जिसमें वित्त, फिनटेक, निवेश, नीति और उभरती तकनीकों से जुड़े देश-विदेश के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हुए।

भव्य उद्घाटन में शामिल हुए कई दिग्गज
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ रहे। इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह, नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वंदना त्रिपाठी, पूर्व ICAI अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा, IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार और निदेशक मुकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

डिजिटल भारत और वित्तीय क्रांति पर जोर
मुख्य अतिथि नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने अपने संबोधन में भारत की वित्तीय प्रणाली के डिजिटल परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और यूपीआई जैसी पहल ने भारत को वैश्विक डिजिटल भुगतान प्रणाली में अग्रणी बना दिया है। उन्होंने मनी अल्फा 360° जैसे मंचों को नवाचार, निवेश और सहयोग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

वित्तीय शिक्षा और तकनीकी दक्षता पर जोर
पूर्व ICAI अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा कि बदलते वित्तीय परिदृश्य में पेशेवर दक्षता और संस्थागत भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर वित्तीय शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति में कक्षा 6 से ही वित्तीय साक्षरता को शामिल करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने AI और ब्लॉकचेन जैसी तकनीकों को भविष्य की अनिवार्यता बताया।

फिनटेक सिटी से बदलेगा विकास का नक्शा
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 11 में प्रस्तावित 500 एकड़ का फिनटेक सिटी प्रोजेक्ट, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक वित्तीय और तकनीकी केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नोएडा बन रहा वित्तीय गतिविधियों का केंद्र
नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने कहा कि नोएडा तेजी से वित्तीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन रहा है और ऐसे मंच उद्योग, नीति और तकनीक के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

विचार, निवेश और नवाचार का संगम
IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने मनी अल्फा 360° को विचार, पूंजी और ज्ञान का संगम बताते हुए कहा कि यह मंच नीति-निर्माताओं, निवेशकों और नवाचारकर्ताओं के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करता है, जिससे वास्तविक परिणाम सामने आते हैं।

उच्च स्तरीय सत्रों में वित्तीय भविष्य पर मंथन
समिट के पहले दिन 8 से अधिक उच्च स्तरीय सत्र आयोजित किए गए, जिनमें AI आधारित बैंकिंग, फिनटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, वैश्विक फंड एकीकरण, MSME विकास, वित्तीय पारदर्शिता और संपत्ति निर्माण जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने उभरते रुझानों और निवेश अवसरों पर विस्तार से विचार साझा किए।

आगामी संस्करण को लेकर बढ़ी उत्सुकता
आयोजकों ने बताया कि यह समिट एक ट्रेलर है और इसका विस्तृत संस्करण 17 से 19 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर उद्योग जगत में पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है। दूसरे दिन पूंजी बाजार, निवेश रणनीतियों और ट्रेडिंग सिस्टम पर और गहन चर्चा होगी।

मनी अल्फा 360° समिट 2026 ने अपने भव्य उद्घाटन के साथ ही भारत के वित्तीय भविष्य पर एक मजबूत और प्रभावशाली शुरुआत दर्ज की है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.