नवी मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौत

0 356

ठाणे: नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एनआरआई सागरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब अपने दुपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति (28) को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पुखरण गुलाब शरीफ (28) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुखरण कोपरखरीन का रहने वाला था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन अधिनियम के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.