MP : चोरी हुई गाय खोजकर लाने वाले को मिलेगा 11 हजार का इनाम, चोर खोजने वाले को 21000 रुपये मिलेंगे

0 296

विदिशा : विदिशा जिले में चोरी हुई गाय को खोजकर लाने वाले शख्स को 11 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। सामान्यत: पशु पालक अपने मवेशियों को बेसहारा छोड़ देते हैं, लेकिन विदिशा में एक शख्स ने अपनी गाय को वापस पाने के लिए ये अनोखी पेशकश की है। जितने रुपयों में नई गाय खरीदी जा सकती है, उसने रुपये पशुपालक गाय ढूंढने वाले को इनाम के रूप में दे रहा है।

जानकारी के अनुसार गाय चोरी का मामला दीपावली के दिन का है। माधवगंज चौराहे पर रहने वाले संजय राय ने बताया कि दीपावली के दिन गाय को नहला धुला कर तैयार किया था। पूजा की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान कोई व्यक्ति गाय चुरा कर ले गया। बताया गया की गाय गर्भवती थी।

तीन-चार दिन लगातार उसकी खोजबीन की गई। लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने 2000 पोस्टर छपवाकर शहर भर में चस्पा किए हैं। साथ ही साथ अनाउंसमेंट भी किया है। उन्होंने गाय की खोजबीन करने वाले व्यक्ति को 11000 रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा चोर की तलाश में मदद करने वाले को 21000 रुपये देने की घोषणा की है। संजय ने बताया कि उनकी गाय के साथ किसी प्रकार की कोई गलत घटना ना हो या उसे अन्यत्र न छोड़ा जाए इसलिए पुलिस में शिकायत नहीं की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.