मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को छोड़ा पीछे, बने एशिया के सबसे बड़े अरबपति

0 456

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को बड़ी सफलता मिली है। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने गौतम अडानी को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 84.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ उन्होंने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी 84.3 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गौतम अडानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट काबिज हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट दिसंबर 2022 में एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। अमेरिकी फाइनेंशियल रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी एंटरप्राइजेज समेत ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने 24 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट पब्लिश की। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को लेकर 88 सवाल दागे गए और कर्ज को लेकर भी दावे किए गए। इसका असर ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर हुआ। इस रिपोर्ट में अडानी समूह पर स्टॉक के हेरफेर का आरोप लगाया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.