मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में 3 बजे होगा अंतिम संस्कार, 10 बजे से अंतिम दर्शन, जुटेंगे ये तमाम दिग्गज

0 322

नई दिल्ली. आज यानी मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अंतिम संस्कार (Last Rites) उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में पुरे सम्मान के साथ होगा। वहीं उनका पार्थिव शरीर भी अब सैफई पहुंच गया है। आज उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी उम्मीद की जा रही है। पता हो कि, बीते सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

आज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार दौरान, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव और तेलंगाना के CM केसीआर भी सैफई में होंगे। लेकिन वहीं, मंगलवार को नीतीश कुमार के नागालैंड के दौरे पर रहने के चलते वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे में नीतीश कुमार अहामी बुधवार यानी 12 अक्टूबर को सैफई जाएंगे।

वहीं, समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई कि अंतिम दर्शन के लिए मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज यानी 11 अक्टूबर सुबह 10 बजे से सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। उसके बाद आज ही दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जायगा। इधर सैफई में आज मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों से आ रहे हैं। वहीं धरतीपुत्र, नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कई राजनीतिक दलों के है दिग्गज भी सीधे सैफई पहुंच रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.