मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 6 महीने में 19 करोड़ रुपये का ड्रग्स किया बरामद, 38 ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार

0 287

मुंबई. मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पिछले 6 महीने में 19 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया और 38 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी कर कई तरह के ड्रग्स बरामद किए हैं और कई पेडलर्स और सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। सेल ने पिछले 1 साल में 25 करोड़ रुपये का 777 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया है और 8 नाइजीरियाई लोगों सहित 97 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.