मुश्ताक अहमद बने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष

0 633

लखनऊ: उप्र सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अभी तक प्रमुख अभियंता परियोजना के पद पर रहे मुश्ताक अहमद को विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद विभागाध्यक्ष के पद के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अभी तक विभागाध्यक्ष रहे एके सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एके सिंह के साथ कार्य करते हुए मुश्ताक अहमद के कार्यों की सदैव ही सराहना होती रही है।

मुश्ताक अहमद के विभागाध्यक्ष बनने की सूचना के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। वही विभागाध्यक्ष को लेकर दूसरे नामों की चर्चा पर भी विराम लग गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.