एक ही फ्लाइट में दिल्ली आएंगे नीतीश और तेजस्वी, आज NDA और I.N.D.I.A दोनों की बैठक

0 453

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद देश में सियासी हलचल तेज है। आज (6 जून) को दिल्ली में NDA गठबंधन और इंडी अलायंस की अहम बैठक होने जा रही है। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम व RJD नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं। दोनों नेता विस्तार की फ्लाइट से 10.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसे में क्या प्लेन में दोनों नेताओं के बीच कोई रणनीति बनेगी?

आज दिल्ली में एनडीए की बैठक शाम 4: 30 बजे होगी। दिल्ली में एनडीए की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे। बिहार में इस बार एनडीए को झटका लगा है। बीजेपी को भी नुकसान हुआ है। आज की बैठक में नीतीश कुमार अहम कड़ी हैं। नतीजे आने से पहले उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि, वो उसी दिन लौट गए थे। आज फिर वो NDA की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.