नोएडा: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को एक सहवर्ती के साथ मुफ्त यात्रा की अनुमति दी है। इसी क्रम में इन क्षेत्रों में चलने वाली ई-बसों को भी योजना में शामिल किया गया है।
27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू होगी मुफ्त यात्रा
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से शुरू होगी। यह सुविधा 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाएं अपने साथ एक सहवर्ती के साथ इन बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलती हैं 100 ई-बसें
नौएडा, ग्रेटर नौएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में यूपीएसआरटीसी के माध्यम से वर्तमान में 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी जाने वाली मुफ्त यात्रा की सुविधा इन सभी 100 ई-बसों में भी लागू होगी।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को राहत
उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन के दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यात्रा करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। महिलाएं अपने साथ एक सहवर्ती को लेकर निर्धारित अवधि में बिना किराया दिए ई-बस से सफर कर सकेंगी।