Oscars 2026 Winners: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा, 6 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास; माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकली भी रहे छाए

0 171

98वें अकादमी अवॉर्ड्स में इस बार कड़ी टक्कर के बीच फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। पॉल थॉमस एंडरसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कुल 13 नामांकन मिले थे और इनमें से 6 अवॉर्ड जीतकर इसने ऑस्कर में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। दूसरी ओर रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ को इस साल सबसे ज्यादा 16 नामांकन मिले, लेकिन यह फिल्म केवल 4 अवॉर्ड ही अपने नाम कर सकी।

ऑस्कर की इस रेस में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बाजी मार ली और सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत कई बड़े सम्मान अपने नाम किए।

माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकली के नाम रहा साल

इस साल अभिनय की कैटेगरी में भी बड़े नामों का दबदबा रहा। फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी जॉर्डन को मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। वहीं फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकली को मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

निर्देशन की श्रेणी में पॉल थॉमस एंडरसन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही फिल्म ने कई अन्य तकनीकी श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन किया।

तकनीकी और क्रिएटिव कैटेगरी में भी कई फिल्मों का दबदबा

ऑस्कर 2026 में कई फिल्मों ने तकनीकी श्रेणियों में भी अपनी छाप छोड़ी। ‘फ्रेंकेंस्टीन’ को कॉस्ट्यूम डिजाइन और मेकअप-हेयरस्टाइलिंग जैसे अवॉर्ड मिले। वहीं ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट का पुरस्कार जीता।

सिनेमैटोग्राफी और स्कोर जैसी अहम कैटेगरी में ‘सिनर्स’ ने जीत दर्ज की, जबकि अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ को दिया गया।

ऑस्कर 2026 के प्रमुख विजेता

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जेसी बकली (हैमनेट)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – एमी मैडिगन (वेपन्स)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – शॉन पेन
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म – के-पॉप डेमन हंटर
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म – द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन – केट हॉली (फ्रेंकेंस्टीन)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग – माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी (फ्रेंकेंस्टीन)
सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग डायरेक्टर – कसंद्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म – द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा (टाई)
सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा – सिनर्स (लेखक: रयान कूगलर)
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा – वन बैटल आफ्टर अनदर (लेखक: पॉल थॉमस एंडरसन)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – फ्रेंकेंस्टीन (टमारा डेयरडेविल और शेन वेउओ)
सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट – अवातार: फायर एंड ऐश
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म – ऑल द एंप्टी रूम्स
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म – मिस्टर नोबडी अगेंस्टर पुतिन
सर्वश्रेष्ठ स्कोर – सिनर्स
सर्वश्रेष्ठ साउंड – एफ 1
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – सिनर्स
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म – सेंटीमेंटल वैल्यू
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – गोल्डेन

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.