पाकिस्तान की एक और मंत्री की गीदड़भभकी, भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

0 397

इस्लामाबाद: एक तरफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी का सब ओर विरोध हो रहा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की मंत्री शाजिया मर्री ने गीदड़भभकी दी है। उन्होंने मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भूले नहीं कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है, अगर हमें थप्पड़ पड़ा तो पाकिस्तान उसका जवाब थप्पड़ से ही देगा।

पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं जो एक गाल पर थप्पड़ पड़ने पर दूसरे गाल आगे कर दे। उन्होंने कहा कि हम भारत के खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं बल्कि हिंदुस्तान में जो मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार है उसके खिलाफ हमारी शिकायत है। उन्होंने कहा कि आप बार-बार पाकिस्तान के खिलाफ इल्जाम लगाते रहेंगे और पाकिस्तान चुपचाप सुनता रहेगा तो ऐसा नहीं होने वाला। शाजिया ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सुधर जाओ, बिलावल भुट्टो के पुतले जलाने की धमकी दे रहे हो, जबकि तुम्हारे तो खुद के पुतले हिंदुस्तान में जल रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.