Pankaj Singh : इतने मतों के अंतर से जीतने वाले प्रदेश के पहले विधायक है पंकज सिंह

0 661

Pankaj Singh : जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजों के बाद सभी नेता बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ विधायक ऐसे हैं जिन्होंने ताबड़तोड़ वोटों से जीत हासिल की है। जिसमें सबसे बड़ा नाम है नोएडा की विधानसभा सीट से जीतने वाले पंकज सिंह का। पंकज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं और उत्तर प्रदेश में 179000 वोटों से जीतने वाले पहले विधायक बन गए।

 

Click on the link to watch full Video :-https://youtu.be/_uZiV-MaZ-g

नोएडा की बात करें तो तो यहां पंकज सिंह का दबदबा पहले से ही था हालांकि उनके विपक्ष में थी यहां कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक जो इतनी कड़क दावेदार नहीं थी। कांग्रेस का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में ही फीका रहा तो ऐसे में पंकज सिंह का जीतना और भी तय था। अब इतनी बड़ी जीत के बाद प्रश्न उठता है कि क्या पंकज सिंह योगी मंत्रिमंडल के सदस्य होंगे? आपको बता दें पिछली बार भी पंकज सिंह का नाम मंत्रिमंडल के लिए दिया गया था पर एक ही मंत्रिमंडल में पिता और पुत्र साथ में कैसे रहे इस विषय के बारे में सोच कर उनको मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं बनाया जाता। पर इस बार पूरे आसार हैं कि पंकज सिंह को नई जिम्मेदारी दी जाएगी क्योंकि लगातार जनता की पसंद बनते आ रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.