यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, डूब क्षेत्र के लोग सतर्क रहें

सिंचाई विभाग ने दी चेतावनी, परिवार और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अपील

0 357

गौतम बुद्ध नगर: अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई निर्माण खंड गाजियाबाद ने सर्वसाधारण को बताया कि ताजेवाला बैराज (हथनीकुंड) से आज सुबह 9:00 बजे यमुना नदी में 3,29,313 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। अनुमान है कि यह पानी 2 सितंबर 2025 की शाम तक दिल्ली एवं आस-पास के क्षेत्रों में पहुँच जाएगा। इस कारण यमुना नदी के अधिकतम डूब क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है।
उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि जिला गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अपने परिवार एवं पशुओं को भी वहां से हटा लें, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान किसी अप्रत्याशित स्थिति का सामना न करना पड़े।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.