Maruti Jimny खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 3 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी EMI

0 37

नई दिल्ली: ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी मारुति सुजुकी जिम्नी भारतीय बाजार में लगातार लोकप्रिय बनी हुई है। यदि आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं और 3 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने का विचार है, तो लोन और ईएमआई का पूरा गणित जानना आपके लिए जरूरी है।

बेस वेरिएंट की कितनी है कीमत?

मारुति सुजुकी जिम्नी का बेस वेरिएंट Zeta भारतीय बाजार में 12.31 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। दिल्ली में खरीदने पर रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13.98 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

ऑन-रोड कीमत में करीब 1.01 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क, लगभग 51 हजार रुपये बीमा और करीब 12 हजार रुपये टीसीएस शुल्क शामिल हैं।

3 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितना होगा लोन?

यदि ग्राहक 3 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है, तो शेष राशि के लिए वाहन ऋण लेना होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बैंक एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर फाइनेंस उपलब्ध करा सकता है। ऐसे में करीब 13.98 लाख रुपये की राशि पर लोन की गणना की गई है।

हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

यदि बैंक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 वर्षों के लिए वाहन ऋण उपलब्ध कराता है, तो ग्राहक को हर महीने लगभग 17,674 रुपये की ईएमआई चुकानी पड़ सकती है।

यह ईएमआई पूरे 84 महीनों यानी सात वर्षों तक जारी रहेगी। हालांकि वास्तविक ईएमआई बैंक, ब्याज दर, क्रेडिट प्रोफाइल और लोन स्वीकृति की शर्तों के आधार पर बदल सकती है।

कुल कितनी महंगी पड़ेगी जिम्नी?

सात वर्षों तक 17,674 रुपये की मासिक ईएमआई चुकाने पर ग्राहक लगभग 3.86 लाख रुपये ब्याज के रूप में भुगतान करेगा। इस तरह वाहन की एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज राशि को मिलाकर कुल लागत करीब 17.84 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में इन गाड़ियों से मुकाबला

मारुति सुजुकी जिम्नी को खासतौर पर ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra Thar, Mahindra Thar Roxx और Force Gurkha जैसी दमदार एसयूवी से होता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.