PM मोदी आज श्रीलंका और मॉरीशस में UPI सेवाओं का वर्चुअल तरीके से करेंगे शुभारंभ

0 376

नई दिल्‍ली (New Delhi) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका और मॉरीशस (Sri Lanka and Mauritius) में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं (UPI services) का शुभारंभ करेंगे.

भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान में कहा यूपीआई सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी.

बयान के मुताबिक, ‘भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में लीडर के तौर पर में उभरा है. प्रधानमंत्री ने हमारे विकास अनुभवों और इनोवेशन को सहयोगी देशों के साथ साझा करने पर जोर दिया है.’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.