पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- बनी रहे जीवन में खुशियां और समृद्धि

0 266

नई दिल्ली: देश भर में आज 12 नवंबर को दीपावली (Diwali 2023) का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी देश की जनता को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया सीट एक्स पर देशवासियों के लिए पोस्ट शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने भी दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उत्तर प्रदेश के सीएम ने ट्वीट कर लिखा, “प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम।”

ज्ञात हो कि, दिवाली के अवसर पर राम नगरी अयोध्या भी बिलकुल तैयार है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपस्थिति में अयोध्या में शनिवार की शाम राम की पैड़ी पर 22 लाख से ज़्यादा दीप प्रज्वलित किए गए, जो अब एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। 22 लाख दिए जलाने के बाद अब अयोध्या का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.