पीएम मोदी का नासिक में रोड शो: कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की

0 299

नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में रोड शो किया। वह यहां शहर में श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज (शुक्रवार) से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं।

इस दौरान वह व्रत पर भी रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी दैनिक दिनचर्या में ब्रह्ममुहूर्त जागरण, साधना और सात्विक आहार जैसे नियमों का पालन तो अनवरत ही करते हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री ने अब 11 दिवसीय अनुष्ठान के तौर पर कठोर तपश्चर्या के साथ व्रत लेने का निर्णय किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.