कोच्चि में 25 अप्रैल को युवाओं से संवाद करेंगे PM नरेंद्र मोदी

0 279

कोच्चि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को कोच्चि में युवाओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री यहां पूरे राज्य से आए युवाओं से मिलेंगे। केरल में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खोलने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है ।

बैठक का समय दोपहर बाद तीन बजे तय किया गया है। पूरी संभावना है कि इसका आयोजन किसी खुले मैदान में किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की कोशिश बैठक के लिए भरपूर समर्थन जुटाने की है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, मोदी के साथ मंच पर दिखते हैं या नहीं।

इसी प्रयास के तहत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी त्रिसूर में महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा राज्य की राजधानी में पूर्व-सैनिकों के साथ भी एक बैठक की योजना बनाई गई है। केरल की 20 लोकसभा सीटों और 140 विधानसभा सीटों में भाजपा के पास इस समय एक भी सांसद या विधायक नहीं है। इसलिए, पार्टी के लिए यहां लड़ाई मुश्किल है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.