पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराया 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर

0 196

गोइलकेरा: गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी के पास रविवार तड़के पुलिस और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि रेला-पराल इलाके में नक्सलियों के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

पुलिस ने पूरे पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया है और नक्सलियों के भागने के रास्ते बंद करने की कोशिश की जा रही है। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है, जिसकी पहचान जोनल कमांडर **अमित हांसदा उर्फ अपटन** के रूप में हुई है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके से एक एसएलआर भी बरामद हुई है।

एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.