दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

0 243

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के वेलकम इलाके में एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक कल देर रात मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकुओं से हमला किया गया।

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि गुरुवार देर शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि वह व्यक्ति घायल हालत में पड़ा था।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
उसे तुरंत मेडिकल इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूरज के रूप में हुई मृतक की पहचान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। हालांकि, उसकी उम्र, पता और बैकग्राउंड के बारे में और जानकारी वेरिफाई की जा रही है। अधिकारी ने आगे कहा कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति को चाकू के घाव लगे थे।

कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज
घटना के बाद, BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि चाकू मारने की घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। साध ही आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.