विधान परिषद चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग में 14 कर्मचारी गैरहाजिर; सीडीओ ने जारी की चेतावनी

0 21

नोएडा: विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (मतदान कार्मिक) भाल चंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों पालियों को मिलाकर 14 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

दो पालियों में हुआ प्रशिक्षण, 14 कार्मिक नहीं पहुंचे

प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहली पाली में 8 और दूसरी पाली में 6 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों सत्रों में कुल 14 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया।

13 अक्टूबर को हर हाल में प्रशिक्षण लेने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के तहत प्रशिक्षण से अनुपस्थित सभी कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

दोबारा गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि यदि कोई कार्मिक दोबारा प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहता है या निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में असहयोग करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.