ICC से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पहली बार दिखे पुतिन, क्रीमिया में लंगड़ाते आए नजर

0 86

नई दिल्ली:कथित युद्ध अपराधों पर अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार सामने आए। उन्हें क्रीमिया में एक स्कूल और बच्चों के कला केंद्र का उद्घाटन करने के दौरान लंगड़ाते हुए देखा गया। 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। यह ऐसा कदम थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी यात्रा के दौरान “लंगड़ाते हुए” दिख रहे थे। वीडियो में, पुतिन को अपने सहयोगियों के साथ सिर झुकाकर चलते देखा जा सकता है क्योंकि वे उन्हें जानकारी दे रहे हैं।

रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा किए जाने के अब नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस यात्रा को क्रेमलिन द्वारा “पुनर्मिलन” की घटना करार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में सेवस्तोपोल में सरकारी टीवी पर उन्हें प्रोग्राम में फिजिकली शामिल होते देखा गया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि व्लादिमीर पुतिन क्रीमिया के सबसे बड़े शहर में कार चलाकर पहुंचे थे। पुतिन की यह यात्रा यूक्रेन से बच्चों के कथित अपहरण से संबंधित युद्ध अपराधों के लिए आईसीसी द्वारा व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के ठीक एक दिन बाद हुई है। क्रेमलिन ने पुतिन पर इन आरोपों को खारिज कर दिया था। ICC ने रूस की बाल कल्याण मंत्री मारिया लावोवा-बेलोवा पर भी यूक्रेन से बच्चों को निर्वासित कर रूस भेजने के आरोप लगाए हैं। ये आरोप पिछले साल फरवरी के हैं, जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण बोल दिया था। इससे पहले पुतिन ने 2020 में क्रीमिया का दौरा किया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.