प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए लगी कतारें

0 363

अयोध्या: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी राम भक्तों में दर्शन को लेकर काफी उत्साह है। सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। भीड़ सामान्य है। आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालु को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।

रामलला के दर्शन के ल‍िए लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को म‍िल रहा है। दूर-दूर से अयोध्‍या लोग पहुंच रहे हैं। प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मंद‍िर पर‍िसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। भक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि बेहतर भीड़ प्रबंधन और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, यह दो चीजें थीं जो हमने यहां आने के बाद सुनिश्चित की। शासन का निर्देश था कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो। जो भी प्रबंध रातभर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था, उसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को अपनी कतारों में लगा दिया जा रहा है और अनवरत दर्शन चल रहे हैं।

दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैल गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठा। इसके बाद यह तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.