राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेच कोच पद के लिए दोबारा करेंगे अप्लाई

0 281

नई दिल्ली : राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए फिर से अप्लाई करेंगे या नहीं, अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। द्रविड़ ने खुद कंफर्म किया है कि वह दोबारा अप्लाई नहीं करने जा रहे। बता दें कि उन्होंने नवंबर 2021 में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नवंबर 2023 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया था। 51 वर्षीय द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो रहा है। यह टूर्नामेंट एक जून से 29 जून तक चलना है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ ने कहा, “यह (टी20 वर्ल्ड कप) आखिरी असाइनमेंट (बतौर हेड कोच) होगा। जिस तरह का शेड्यूल है और मैं अपनी जिंदगी के जिस पड़ाव पर हूं, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से आवेदन कर पाऊंगा। तो हां, जाहिर है कि यह मेरा आखिरी असाइनमेंट होगा। लेकिन यह (टूर्नामेंट का महत्व) मेरे लिए अलग नहीं है।” भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के विरुद्ध करेगी।

हेज कोच के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी। द्रविड़ को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का नाम है। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि गंभीर ने इसके लिए आवेदन भरा है या नहीं। वैसे, गंभीर यह जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा, ”मैं भारतीय टीम को कोचिंग देना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करोगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.