राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत कुरनूल के छगी गांव से की

0 214

आंध्र प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत कुरनूल के छगी गांव से की। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक के बाद इस समय आंध्र प्रदेश में है। राहुल गांधी ने 42वें दिन कुरनूल के चागी गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। आज ही कांग्रेस अध्यक्ष पद का नतीजा भी आने वाला है। ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा खाफी अहम होने वाली है। नतीजे आने के बाद उनके बयान का लोगों को इंतजार रहेगा।

राहुल गांधी ने 42वें दिन कुरनूल के चागी गांव से पद यात्रा शुरू की है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई थी। इस दौरान राहुल गांधी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के आंध्र प्रदेश पहुंचते ही राज्य कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया था। आज सुबह उन्होंने अपनी पदयात्रा शुरू की है।

बता दें कि कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार को यात्रा में राहुल गांधी, अलुरु, हट्टी बेलागल और मुनिकुर्ती में पदयात्रा किया। इसके बाद वह अदोनी के छगी गांव में रात्रि विश्राम पर रहे। यह यात्रा 21 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश में जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेगी। आज यानी बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत कुरनूल के छगी गांव से की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.